सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण देने पर जोर कोयला भवन में महिला कल्याण समिति की बैठक संपन्न

सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण देने पर जोर

कोयला भवन में महिला कल्याण समिति की बैठक संपन्न

डीजे न्यूज, धनबाद: बीसीसीएल के धनबाद स्थित कोयला भवन मुख्यालय में गुरुवार को महिला कल्याण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया ने की।
बैठक के दौरान महिला कल्याण समिति की नई अध्यक्ष के रूप में डॉ. बंदना तथा नई सदस्य रेखा कुमारी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा करते हुए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं सकारात्मक कार्य वातावरण, स्वास्थ्य एवं कल्याण, कौशल विकास, जागरूकता कार्यक्रमों तथा उनकी सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समिति की आगामी गतिविधियों एवं महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हित में किए जाने वाले विभिन्न प्रयासों की रूपरेखा भी तय की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top