सीएचसी बाघमारा में एक्स रे मशीन को इंस्टाल करने की मांग

सीएचसी बाघमारा में एक्स रे मशीन को इंस्टाल करने की मांग

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): सामाजिक कार्यकर्ता जगत महतो ने डीसी को पत्र प्रेषित कर बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुनियादी सुविधाएं बहाल करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि एक्स रे मशीन एक वर्ष से पड़ा हुआ है, लेकिन अभी तक इसे इंस्टॉल नहीं किया गया है। जिसके कारण मरीजों को एक्स रे के लिए बाहर निजी चिकित्सालय जाना पड़ रहा है। इसके अलावा अस्पताल में पानी की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top