माधुरी पैलेस में ट्रेड लाइसेंस की जांच, नियम उल्लंघन पर ₹10,000 का जुर्माना

माधुरी पैलेस में ट्रेड लाइसेंस की जांच, नियम उल्लंघन पर ₹10,000 का जुर्माना

डीजे न्यूज, धनबाद:  नगर निगम द्वारा व्यापारिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस की नियमित जांच एवं नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को निगम की टीम द्वारा माधुरी पैलेस परिसर स्थित विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर ट्रेड लाइसेंस की जांच की गई।

जांच के दौरान कई दुकानदारों द्वारा ट्रेड लाइसेंस संबंधी नियमों का उल्लंघन पाया गया। इस पर नगर निगम द्वारा संबंधित दुकानदारों पर कुल ₹10,000 (दस हजार रुपये) का जुर्माना लगाया गया तथा उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ट्रेड लाइसेंस बनवाने अथवा उसका नवीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

धनबाद नगर निगम ने सभी व्यवसायियों से अपील की है कि वे अपना ट्रेड लाइसेंस समय पर बनवाएं एवं उसका नियमित नवीकरण कराएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध भविष्य में भी जांच अभियान जारी रहेगा तथा नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top