टुंडी सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल टूर्नामेंट : अंडर 15 की चैंपियन बनी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीह की टीम
अंडर 17 बालक वर्ग का खिताब प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी ने जीता, लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट की चैंपियन बनी यूपीएस सिंदुवारीटांड़ की टीम
डीजे न्यूज, टुंडी(धनबाद) : 65वीं प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप 2026 फुटबॉल टूर्नामेंट एवं सेकेंड लिटिल चैंप दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्लस टू हाई स्कूल टुंडी के मैदान में आयोजित किया गया। इसका समापन शनिवार को हुआ। इस टूर्नामेंट में टुंडी प्रखंड के सभी विद्यालय के अंडर 15 बालक वर्ग, अंडर 17 बालक वर्ग एवं अंडर 17 बालिका वर्ग के फुटबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया। पहले दिन अंडर 15 बालक वर्ग के मैच में प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय मनियाडीह की टीम विजेता एवं प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी की टीम उप विजेता बनी। वहीं अंडर 17 बालक वर्ग में प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी की टीम मनियाडीह उच्च विद्यालय की टीम को हराकर विजेता बनी। खेल के दूसरे दिन सेकंड लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में यूपीएस सिंदुवारीटांड़ की टीम एनपीएस मारेडीह कोकराद की टीम को 2-0 से हराकर विजेता बने। इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी के प्रधानाध्यापक अभिमन्यु कुमार व प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी उमेश कुमार पासवान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्लस टू उच्च विद्यालय टुंडी के शारीरिक शिक्षक जयकुमार, क्रांति मुर्मू, मनोज पाठक, हरिमोहन मुखर्जी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। निर्णायक की भूमिका में मुनूराम मुर्मू, मिहीलाल हेम्ब्रम एवं सिराजुद्दीन अंसारी उपस्थित थे।