इनर व्हील क्लब के शिविर में मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के चिकित्सकों ने 250 मरीजों का किया इलाज 

इनर व्हील क्लब के शिविर में मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के चिकित्सकों ने 250 मरीजों का किया इलाज

इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जागरूकता की सुविधाएं पहुंचाना भी है : राखी झुनझुनवाला

डीजे न्यूज, गिरिडीह : समाजसेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब ऑफ सनशाइन गिरिडीह ने शनिवार को निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन पचंबा दुर्गा मंडप में किया गया। शिविर में दुर्गापुर मिशन अस्पताल, पश्चिम बंगाल से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। दूर-दराज से आए लोगों ने भी इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया।

शिविर में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनमोल, सर्जन डॉ. जेसिका क्रिस्टीना, डॉ. नमिता, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. नम्रता परीदा तथा मेडिकल ऑफिसर डॉ. रूद्र नारायण ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। कार्यक्रम में दुर्गापुर अस्पताल, पश्चिम बंगाल के सीनियर जनरल मैनेजर श्री मलय भट्टाचार्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं क्लब की सदस्याओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

इस मौके पर अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला ने कहा कि इनर व्हील क्लब का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और जागरूकता की सुविधाएं पहुंचाना भी है। भविष्य में भी क्लब इसी प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अनमोल ने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और सही परामर्श से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। ऐसे शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करते हैं। इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ. मनीषा जालान, पीडीजी डिस्ट्रिक्ट 3250, एरिया प्रेसिडेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स निर्मल झुनझुनवाला, पीडीसी डिस्ट्रिक्ट 325 पूनम प्रकाश सहाय का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला, सचिव संगीता सिंह, कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, एडिटर शमा परवीन, आई पी पी कविता राजगढ़िया, पी पी शबाना रब्बानी तथा सदस्य किरण अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं। सभी ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। शिविर के दौरान मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई। बड़ी संख्या में लाभान्वित मरीजों ने इस पहल की सराहना करते हुए इनर व्हील क्लब एवं चिकित्सकों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह शिविर सामाजिक सरोकार, सेवा भावना और जनस्वास्थ्य के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top