बच्चों की नियमित उपस्थिति पर दिया जोर
डीजे न्यूज, धनबाद: भौंरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में शुक्रवार को ‘अभिभावक-शिक्षक बैठक’ का आयोजन पशुपति महतो की अध्यक्षता किया गया । बैठक में प्रभारी प्रधानाध्यापक मदन प्रसाद नायक ने लैंगिक समानता, माता-पिता द्वारा घर पर बच्चों के स्व-अध्ययन में सहयोग, छात्रों की नियमित उपस्थिति के महत्व, बाल सुरक्षा एवं संरक्षण, एफ एल एन की गतिविधियों के अनुसार बच्चों की उपलब्धियों, विद्यालय के पोषक क्षेत्र के बच्चों के नामांकन व छीजन , मासिक रेल परीक्षा व व्यक्तिगत स्वच्छता एवं बाल-विवाह रोकथाम आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। उक्त कार्यक्रम सहायक अध्यापक राजकुमार यादव, सहायक शिक्षिका सरोज बड़ा, मनोज कुमार सोरेन, महादेव प्रमाणिक, आकाश बाउरी लालचंद तुरी,शंकर मल्लिक मुंदरी देवी,बबिता मल्लिक, दुर्गा प्रसाद तुरी, मंटू टूरी, सुभाष चंद्र महतो, राजू टूरी ,तारकनाथ मल्लिक, हेमराज तुरी, भीम तुरी,माला देवी, पारु देवी, पशुपति महतो, विजय कुमार ,आदर्श, सावित्री कुमारी,सुषमा कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रेमचंद, मोहित कुमार, लक्ष्मण सोरेन, सागेन, देवनंदन, नरेंद्र, लखन तुरी,विक्रम कुमार सहित दर्जनों अभिभावक व छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।