तेलमोच्चो में पेड़ की टहनी से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

तेलमोच्चो में पेड़ की टहनी से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव

हत्या की आशंका, पुलिस ने शव को कब्जे में लिया

डीजे न्यूज, महुदा(धनबाद): महुदा थाना अंर्तगत तेलमोच्चो पंचायत के नूतनडीह कुंजी के जंगल में शनिवार सुबह 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव नीम के पेड़ की टहनी से शर्ट के सहारे लटक रहा था। शव के पैर से टपक रहे खून को देख लोग हत्या की आशंका जता रहे थे। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तहकीकात की। शव मिलने की सूचना पाकर आसपास गांव से काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी ने भी शिनाख्त नहीं की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई है।
यह है मामला
एक महिला धान का बीज डालने के लिए खेत गयी थी। उसकी नजर पेड़ की टहनी से लटकता शव पर पड़ी। महिला की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई।
हत्या की आशंका
शव के पैर से खून टपक रहा था। मृतक का पैंट पेड़ के पास पड़ा हुआ था। मृतक के लाल रंग की शर्ट को ही फंदा बनाया गया था, जबकि उसके शरीर पर मात्र अंडरबीयर था। शव की इस स्थिति को देख ग्रामीण कयास लगा रहे थे कि किसी दूसरे जगह हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से हत्यारों ने शव को यहां लटका दिया है। पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top