बीएनआर साइडिंग में एटक समर्थित असंगठित मजदूरों ने किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, केंदुआ(धनबाद) : बस्ताकोला एरिया स्थित बीएनआर साइडिंग में शुक्रवार को एटक समर्थित असंगठित मजदूरों ने मैनुअल लोडिंग सहित सात सूत्री मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना का नेतृत्व यूनियन के चंदन खटीक और मनोहर पासवान ने किया।

धरना के दौरान मजदूरों ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं बीएनआर सीएचपी आउटसोर्सिंग कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरना का नेतृत्व कर रहे चंदन खटीक ने कहा कि बीएनआर साइडिंग में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के सीएचपी में स्थानीय लोगों को नियमानुसार 75 प्रतिशत रोजगार दिया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि आउटसोर्सिंग कंपनी पुराने मजदूरों का शोषण कर रही है, जिसे तत्काल बंद किया जाए। धरना-प्रदर्शन में नीलू बाउरी, मुकेश पासवान, सोनी देवी, शांति देवी, राखी देवी, वरुण वर्मा, सुमित रजक, पुटुश रवानी, शनि पासी, मो. रियाज, गफार अंसारी, अशोक महतो, रमेश रवानी, दीपक पासवान, राजा गुप्ता, भरत राम, राजेश राम तथा मुकेश पासवान सहित अन्य मजदूर मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top