शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 बीपीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग
डीजे न्यूज, धनबाद : धनबाद जिला शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलेभर के 15 बीपीओ, बीपीएम के अलावा लेखापाल की भी ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। जिला शिक्षा अधिकारी अभिषेक झा ने यह फेरबदल किया है।
टुंडी के बीपीओ उमेश कुमार पासवान गोविंदपुर एवं टुंडी के ही गाैतम कुमार दास बाघमारा के बीपीओ बनाए गए हैं। वहीं बाघमारा के विकास लाल दास और गोविंदपुर के प्रमोद कुमार टुंडी के बीपीओ बनाए गए हैं। गोविंदपुर के दीपक कुमार दां को पूर्वी टुंडी, बलियापुर के राकेश कुमार प्रसाद को एग्यारकुंड, एग्यारकुंड के श्यामाकांत झा को तोपचांची, झरिया के सुनील कुमार सिंह को धनबाद, पूर्वी टुंडी के सुजीत कुमार महतो को झरिया, धनबाद के अनिल कुमार महतो को गोविंदपुर, धनबाद के अनिल चंद्र मंडल को निरसा, तोपचांची की रिंकी कौर को बाघमारा, कलियासोल के हरि गोपाल प्रसाद को बलियापुर व बाघमारा के पंकज कुमार चौरसिया को धनबाद का बीपीओ बनाया गया है। वहीं निरसा के बीपीएम पवन कुमार महतो को कलियासोल का बीपीएम बनाया गया है।