कृषि रथ को किया गया रवाना
डीजे न्यूज, बलियापुर: प्रखंड कार्यालय परिसर से शुक्रवार को कृषि रथ को प्रमुख पिंकी देवी, सीओ मुरारी नायक एवं बीडीओ प्रभाष चंद्र दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि रथ बलियापुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को आधुनिक तरीके से खरीफ की खेती के लिए जागरूकता पैदा करने का काम करेगी। मौके पर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, विजय रजक, सुबल महतो आदि थे।