बलियापुर में सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू
बालिक वर्ग में खेतटांड़ तथा बलियापुर की टीम बनीं विजेता
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद): क्स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप एवं लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। खेतटांड़ मैदान में तीन दिनों तक चलने वाले इस फुटबाल प्रतियोगिता में प्रखंड के ढाई दर्जन से भी अधिक स्कूलों की टीमें भाग ले रही है। प्रथम दिन लिटिल बच्चियों के बीच आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेतटांड़ की टीम ने बालिका मध्य विद्यालय बलियापुर की टीम को दो शून्य से पराजित कर टूर्नामेंट जीत ली। वही अंडर 17 वर्ष बालिका वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बलियापुर की टीम ने उत्क्रमित उच्च विद्यालय डांगेपाड़ा की टीम को दो शून्य से पराजित किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। विधायक ने छात्र-छात्राओं के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ खेलकूद भी आवश्यक बताया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रीना कुमारी, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य उषा महतो, मुखिया संजय गोराई, दिलीप कुमार महतो, बीपीओ राकेश प्रसाद, आदित्य प्रसाद मिर्धा, विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, विजय रजक आदि थे। यह प्रतियोगिता आगामी 5 जुलाई तक चलेगा।