दीपोत्सव महोत्सव 27 एवं 28 अक्टूबर को
डीजे न्यूज, धनबाद: आनंद मंगल संस्थान के तत्वावधान में 27 एवं 28 अक्टूबर को दीपोत्सव महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान एक ही छत के नीचे दीपावली की खरीददारी, खान-पान एवं विभिन्न आकर्षक स्टाल लगाए जाएंगे। मेले का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को मंच देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके हुनर को नई उड़ान देना है। इससे प्राप्त आय का उपयोग आनंद मंगल द्वारा बलमुरी में 100 बच्चों की निशुल्क शिक्षा तथा महिलाओं को सिलाई कंप्यूटर, मेहंदी एवं ब्यूटीशियन जैसे कौशल प्रशिक्षण देने में किया जाता है, ताकि वह आत्मनिर्भर होकर अपने पैरों पर खड़े हो सके।
अध्यक्ष अलका मित्तल ने कहा कि दीपोत्सव की रोशनी महिलाओं के सपने और बच्चों के भविष्य तक पहुंचे यही हमारा प्रयास है।