बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बने भवनों पर निगम का बुलडोजर एक्शन शुरू गिरिडीह में भीम ज्वेलर्स भवन पर चला बुलडोजर

बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बने भवनों पर निगम का बुलडोजर एक्शन शुरू
गिरिडीह में भीम ज्वेलर्स भवन पर चला बुलडोजर
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर किए गए भवन निर्माण के खिलाफ गिरिडीह नगर निगम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबेडकर चौक के पास मोबाइल गली स्थित भीम ज्वेलर्स के भवन के अवैध हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। विदित हो कि नगर निगम ने कुछ दिन पहले भीम ज्वेलर्स समेत 11 भवन मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अवैध निर्माण हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में स्पष्ट कहा गया था कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध हिस्से नहीं हटाए जाने पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम ने अपने आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को बुलडोजर के साथ कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
मौके पर नगर आयुक्त विजय सिंह बिरुवा, दंडाधिकारी विनोद सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम, नगर थाना प्रभारी रतन सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले अन्य भवनों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top