एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण में तेजी लाने का निर्देश

एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण में तेजी लाने का निर्देश

डीजे न्यूज, धनबाद: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण कार्य की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा बैठक की।

बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

समीक्षा के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण की विधानसभा वार अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। जिन क्षेत्रों में कम वितरण हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर फॉर्म वितरण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी एवं बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत फॉर्म वितरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि एन्यूमरेशन फॉर्म वितरण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जाएगी। साथ ही सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया।

बैठक में एसआइआर से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी समीक्षा की गई तथा सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top