सीएमडी ने संतुलित ऊर्जा परिवर्तन की आवश्यकता पर दिया जोर

सीएमडी ने संतुलित ऊर्जा परिवर्तन की आवश्यकता पर दिया जोर

डीजे न्यूज, धनबाद: नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को आयोजित 17वें विश्व नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी कांग्रेस और एक्सपो में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने भाग लिया। “नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता और हरित अर्थव्यवस्था के लिए सतत समाधान” विषय पर बोलते हुए सीएमडी ने संतुलित ऊर्जा परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास सुनिश्चित करने में कोयला और नवीकरणीय ऊर्जा भागीदार हैं। उन्होंने जिम्मेदार खनन और सतत विकास के प्रति बीसीसीएल की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top