झरिया में युवती के एटीएम कार्ड से दो युवकों ने की 75 हजार की ठगी 

झरिया में युवती के एटीएम कार्ड से दो युवकों ने की 75 हजार की ठगी 

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला स्थित स्टेट बैंक के एटीएम में गुरुवार को दिन दहाड़े ठगी का एक मामला सामने आया है। दो अज्ञात उचक्कों ने झांसा देकर युवती मेघा कुमारी के बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम कार्ड से ₹75,000 की निकासी कर ली।

जानकारी के अनुसार, मेघा कुमारी बस्ताकोला एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने गई थी। इसी दौरान पहले से वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने एटीएम का पिन देख लिया और कार्ड बदलकर फरार हो गए। कुछ देर बाद मोबाइल पर मैसेज आने पर युवती को ठगी का पता चला। खाते से कुल ₹75,000 निकाले जा चुके थे। घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल झरिया थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और रकम की बरामदगी की मांग की है। झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोनों उचक्कों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में भी छानबीन की जा रही है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि एटीएम में किसी अजनबी की मदद न लें, और पिन डालते समय की पैड को ढककर रखें। मामले की जांच की जारी है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top