घर-घर पहुंचकर जोड़ें हर पात्र मतदाता का नाम: मंत्री हफीजुल हसन

घर-घर पहुंचकर जोड़ें हर पात्र मतदाता का नाम: मंत्री हफीजुल हसन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर गिरिडीह प्रखंड (पश्चिमी) कमेटी की ओर से गुरुवार को तेलोडीह पंचायत में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गिरिडीह प्रखंड के 15 पंचायतों से आए बीएलए-2 (बूथ लेवल एजेंट) ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में मतदाता सूची में सुधार और अनमैप्ड मतदाताओं की पहचान पर जोर देते हुए कहा कि बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर घर-घर संपर्क अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी योग्य मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।

मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता फॉर्म भरने की प्रक्रिया में लोगों की हरसंभव सहायता करें और सुनिश्चित करें कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल हो।

प्रशिक्षण शिविर में झारखंड के एसआईआर प्रशिक्षण प्रभारी आलोक कुमार ने भी कार्यकर्ताओं को अभियान की प्रक्रिया और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला सचिव महालाल सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष अनवर अंसारी, प्रखंड सचिव बिनोद सोरेन, युवा मोर्चा जिला सचिव फरदीन इम्तियाज अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, तेलोडीह के मुखिया शब्बीर आलम, खावा के मुखिया मोहन मंडल तथा तेलोडीह पंचायत अध्यक्ष गुलजार अंसारी सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

शिविर में सैकड़ों बीएलए-2 और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने और अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top