कुसुंडा एरिया में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई

कुसुंडा एरिया में सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को दी सम्मानपूर्वक विदाई
डीजे न्यूज, केंदुआ (धनबाद): कुसुंडा एरिया के मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन कर क्षेत्र के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों अरुण कुमार पाठक, मो. अकरम अंसारी, अर्जुन भुइयां, मोहन महतो, अजय कुमार सिंह, कृष्णा कुमार चौहान, दुर्गा प्रसाद सिंह, बानेश्वर माँझी, रमेश चन्द्र बाउरी, लतिफ मियाँ अंसारी तथा अजित कुमार महतो को मोमेंटो, शॉल, घड़ी एवं ग्रेच्युटी स्वीकृति (सेंक्शन) पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जीएम (उत्खनन) ए. के. सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी से प्रत्येक माह अधिकारी और कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की संख्या लगातार घट रही है। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान की बदौलत ही कंपनी आज इस ऊंचाई तक पहुंची है। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
वहीं जीएम (प्लानिंग) ए. के. शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए अधिकारी एवं कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं की जा सकती। कंपनी को आगे बढ़ाने में सभी का सराहनीय योगदान रहा है। उन्होंने सभी के समर्पण और सेवा भावना की प्रशंसा की।
मौके पर कुसुंडा एरिया की एपीएम योगिता सकलानी, देवाशीष बाग, चंद्रप्रकाश, मनीष कुमार, सुनील सिंह, आनंद कुमार, हीना देवी, गोलू हाड़ी तथा ब्रह्मदेव हजाम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन राजभाषा विभाग के मनीष कुमार ने किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top