आईआईटी (आईएसएम) में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

आईआईटी (आईएसएम) में डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

डीजे न्यूज, धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के हेल्थ सेंटर में बुधवार को डॉक्टर्स डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के चिकित्सकों को उनके समर्पित योगदान और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने सभी चिकित्सकों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “किसी भी शैक्षणिक संस्थान की सफलता के पीछे स्वस्थ परिसर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारे चिकित्सक विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। डॉक्टर्स डे पर हम उनके समर्पण, सेवा भावना और मानवीय दृष्टिकोण के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।”

कार्यक्रम में उप निदेशक प्रो. शरत कुमार दास, प्रबोध पांडेय, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (प्रभारी) डॉ. तनुश्री बनर्जी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. पी. श्रीवास्तव, डॉ. भास्कर मंडल, डॉ. रामजी पांडेय, डॉ. जगमोहन कुमार, डॉ. संतोष कुमार एवं डॉ. अनामिका गुप्ता, काउंसलर ऐश्वर्या राव, प्रशासनिक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार तथा हेल्थ सेंटर के सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन संस्थान में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top