आशीष हेम्ब्रम बने गिरिडीह के डीएसई और विनय कुमार डीईओ, शालिनी डुंगडुंग बनीं धनबाद की डीएसई
मुकुल राज कोडरमा के और वसीम अहमद रांची के डीईओ बने
डीजे न्यूज, धनबाद : झारखंड में शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। गिरिडीह के डीईओ और डीएसई दोनों बदल दिए गए हैं जबकि धनबाद के डीएसई बदले हैं। गिरिडीह के डीएसई मुकुल राज कोडरमा के डीईओ बनाए गए हैं वहीं गिरिडीह के डीईओ वसीम अहमद रांची के डीईओ बनाए गए हैं। आशीष हेम्ब्रम गिरिडीह के नए डीएसई और विनय कुमार नए डीईओ बनाए गए हैं। वहीं शालिनी डुंगडुंग धनबाद की नई डीएसई बनी हैं।