जेबीसीसीआई-12 के गठन में विलंब पर भड़के कोयला श्रमिक, कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन

जेबीसीसीआई-12 के गठन में विलंब पर भड़के कोयला श्रमिक, कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन

डीजे न्यूज, केंदुआ (धनबाद) : अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (अभाखमसंघ) के आह्वान पर मंगलवार को जेबीसीसीआई-12 के गठन की मांग को लेकर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के श्रमिकों ने कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों ने जेबीसीसीआई-12 के गठन में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कोल इंडिया प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।

इस मौके पर संघ नेताओं ने एक स्वर में कहा कि जेबीसीसीआई-12 का गठन शीघ्र किया जाए, ताकि कोयला श्रमिकों को नए वेतनमान सहित अन्य लंबित सुविधाओं का लाभ मिल सके। नेताओं ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन को जल्द से जल्द जेबीसीसीआई का गठन कर मजदूरों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। यदि इसमें और विलंब किया गया तो मजदूर हित में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने की, जबकि संचालन क्षेत्रीय सचिव श्री कृष्ण कन्हैया ने किया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से अभाखमसंघ के मंत्री के.के. सिंह, धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के संगठन मंत्री सुशील कुमार सिंह, जयराम सिंह, रविशंकर सिंह, शंकर चौहान, रवि गुप्ता, आसिफ इकबाल, नरेश मल्लाह, राजेश पांडे, अनिल कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, राजु पासवान, प्रभु चौहान, राजु साव सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए जेबीसीसीआई-12 के शीघ्र गठन की मांग दोहराई और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top