पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के साथ तिसरा में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम

पोलियो मुक्त भारत के संकल्प के साथ तिसरा में घर-घर पहुंची स्वास्थ्य टीम

डीजे न्यूज,तिसरा,धनबाद : तिसरा और आसपास के क्षेत्रों में पल्स पोलियो अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई। अभियान के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

झरिया पीएससी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने गोलकडीह और घनुडीह क्षेत्र का निरीक्षण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि “कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से छूटे नहीं, यही हमारा लक्ष्य है। सभी के सहयोग से ही भारत को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखा जा सकता है।”

अभियान के तहत गोलकडीह, जयरामपुर, जीनागोरा, सेट कोठी, बागडिगी सहित कई इलाकों में स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई और अभिभावकों को जागरूक भी किया।

इस दौरान एएनएम चंदना चटर्जी, सीएचओ निर्मला कुमारी, सहिया रेखा भट्ट, बबीता कुमारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top