नेशनल इंस्टीट्यूट आंफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में बलियापुर की छात्रा ने मारी बाजी
पूर्व सीएम बाबूलाल ने दी बधाई, बढ़ाया हौसला
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल इंस्टीट्यूट आंफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में सामलापुर की छात्रा रेशमा मरांडी ने सफलता हासिल की है। रेशमा की इस सफलता पर रांची में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें बधाई दी। रेशमा मरांडी आज अपने आफिसियल कार्य से रांची आई थी। वह अपने पिता भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा धनबाद के जिला अध्यक्ष रविश्वरार मरांडी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की आवास पहुंची थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे पढ़ाई के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर छात्रा रेशमा की माता शकुंतला मरांडी भी थी। रेशमा मरांडी का बैचलर आफ फैशन डिजाइन में कोलकाता स्थित एनआईएफटी में नामांकन होना है।