आमझर में अखाड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): आमझर गांव में रविवार की रात मोहर्रम अखाड़ा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मोहर्रम कमेटी कंचनपुर , टाइगर क्लब एलाकेंद, नूरे इलाही क्लब कांचीडीह, एमडी क्लब सिंदूरपुर, सेवन स्टार क्लब परासी, नूरी क्लब कुशियारा, स्टार क्लब बांदा समेत अन्य कई गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। अखाड़ा दलों ने बाना, लाठी, भाला, टांगी आदि अस्त्र शस्त्रों का हैरतअंगेज कला का प्रदर्शन किया। भाजपा की युवा नेत्री डॉक्टर निशि महतो एवं भाकपा माले के राजेश रविदास ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के शहाबुद्दीन अंसारी, मुगेश आलम, शेख वसीम समेत सैकड़ो लोग थे।