महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला का आयोजन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): बाल गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में सोमवार को ग्रामीण महिला सशक्तिकरण पर आमटाल में कार्यशाला का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में महिलाएँ हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, प्रशासन, खेल, व्यापार और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश के विकास को नई दिशा दे रही है। महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के अधिकारों की बात नहीं, बल्कि एक मजबूत, समृद्ध और समान समाज की नींव है।
समाज में महिलाओं को शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के समान अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर बाल गोपाल चैरिटेबल के बाबू भट्टाचार्य ने महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। साथ ही बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान अगरबत्ती, मोमबत्ती, डिटर्जेंट पाउडर, नहाने वाला साबुन, कपड़ा धोने वाला साबुन, मशरूम, टोकरी बनाना, सिलाई कढ़ाई आदि का ट्रेनिंग देने के बारे में विशेष चर्चाएं की गई
सफल बनाने में मनोज महतो, आमताल पंचायत के उप मुखिया रीना, टुंपा, बबीता देवी, पार्वती, पीहू देवी, रूमा चटर्जी, अंजली कुमारी, किरण चौधरी, सीमा कुमारी, जया कुमारी, सुनीता बाउरी, गीता देवी, श्रेष्ठा भट्टाचार्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।