प्राण जीवन अकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली

डीजे न्यूज, धनबाद : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को प्राण जीवन अकेडमी प्लस टू उच्च विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां संचालित कराई गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्राचार्य मिथलेश लाल कर्ण ने बताया कि यही छात्र-छात्राएं आने वाले समय के मतदाता हैं, इसलिए इन्हें जागरूक मतदाता बनाने और अपने परिजनों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति सजग करते हुए जागरूक करना है।

अभियान में बच्चों ने मतदान प्रक्रिया को लेकर मॉक ड्रिल किया, साथ ही पोस्टर, बैनर, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के अलावा कई अन्य गतिविधियां कराई गईं। अंत में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण के पोस्टर संग बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली।

क्विज एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्या कुमारी ने प्रथम स्थान, सिमरन कुमारी ने द्वितीय स्थान एवं मुस्कान कुमारी एवं रोनीत रॉय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बीएलओ पर्यवेक्षक अमित कुमार गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस अभियान की सफलता के लिए जागरूकता संदेश को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने की अपील की है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शिक्षिका श्रवणी चटर्जी, श्याम कुमार, गीता कुमारी, अपर्णा कुमारी, अनुराग कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top