नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा से होने वाले दुष्प्रभाव की दी जानकारी
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से रविवार को दोलाबड़ पंचायत के विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने खेरबाड़ी, दाड़दाहा, मोको, दोलाबड़ गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशाखोरी, शराबखोरी आदि के चलते स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट कराया। नशीले पदार्थ का हमेशा के लिए त्याग करने के लिए प्रेरित किया। मौके पर पंचायत की मुखिया सुनीता माल्लिक , शिक्षक दिलीप गोप, वार्ड सदस्य पुतूल गोप, गीता देवी , जोशना देवी, दिनेश गोप, नारायण गोप, रोहित गोप, लखीकांत मंडल आदि मौजूद थे।