आरोग्य भारती ने मानस मंदिर में लगाया योग शिविर

आरोग्य भारती ने मानस मंदिर में लगाया योग शिविर

प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा, जिलाध्यक्ष ममता सिंह व योग प्रमुख जया कुमारी ने कराया योगाभ्यास 

डीजे न्यूज, धनबाद : 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर के प्रांगण में आरोग्य भारती ने योग शिवर का आयोजन किया। पतंजलि योग विद्यापीठ से शिक्षा प्राप्त शिक्षिका आरोग्य भारती महिला आयाम प्रांत प्रमुख रमा सिन्हा, जिला अध्यक्ष ममता सिंह, योग प्रमुख जया कुमारी सभी ने मिल कर भगवान धनवंतरी पूजन, दीप प्रज्वलन एवं स्तवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ कराया।

योग प्रोटोकॉल भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित लगभग 45 मिनट का योग सत्र है, जिसमें सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान शामिल हैं और उसी क्रम में सभी ने योग किया।

प्रार्थना एवं ध्यान से शुरू कर ,सूक्ष्म व्यायाम (वार्म-अप),ताड़ासन, वृक्षासन, पदहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन,वज्रासन, भद्रासन, शशांकासन, अर्ध उष्ट्रासन, भुजंगासन, शलभासन, मकरासन, सेतुबंधासन,

पवनमुक्तासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, ध्यान एवं शांति पाठ के साथ समापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में मंदिर प्रांगण में औषधीय पौधे लगा कर पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top