पीरटांड़ के 15 गांवों के लोगों के बीच वाद्य यंत्र का वितरण 

Advertisements

पीरटांड़ के 15 गांवों के लोगों के बीच वाद्य यंत्र का वितरण 

कई मुखियों ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल 

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : पीरटांड़ प्रखंड के 15 गांवों के चयनित लाभुकों के बीच गुरुवार को कल्याण विभाग की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया गया। प्रखंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीडीओ मनोज मरांडी ने लाभुकों को मांदर, डुगडुगी समेत अन्य वाद्य यंत्र दिए गए। बताया गया कि संबंधित गांवों के लाभुकों की सूची पूर्व में कल्याण विभाग को भेजी गई थी। सूची के आधार पर वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए। वितरण के बाद लाभुकों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर खुशी जताई। इधर, वाद्य यंत्र वितरण को लेकर कुछ जनप्रतिनिधियों ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। नावाडीह मुखिया सुंदर किस्कू एवं चिलगा मुखिया के प्रतिनिधि संजय मरांडी ने कहा कि योजना की जानकारी व्यापक रूप से नहीं दी गई। उनका आरोप है कि प्रखंड से सीधे सूची मंगाकर लाभुकों का चयन कर लिया गया, जबकि प्रखंड में बड़ी संख्या में संथाल गांव हैं। ऐसे में केवल 15 गांवों के एक-एक व्यक्ति को लाभ दिए जाने से अन्य लोग स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार की ओर से संथाल समाज के धार्मिक गुरुओं को पेंशन योजना का भी लाभ दिया जाता है। वाद्य यंत्र वितरण योजना को भी पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण से जोड़कर देखा जा रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top