गिरिडीह में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों को बनाएंगे धारदार : अमर यादव

Advertisements

गिरिडीह में कांग्रेस के सभी मोर्चा संगठनों को बनाएंगे धारदार : अमर यादव

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह परिसदन भवन में बुधवार को कांग्रेस के विभाग एवं सभी प्रकोष्ठों की क्रमवार बैठक हुई। बैठक में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, महिला, सेवा दल, स्वास्थ्य विभाग समेत सभी मोर्चा संगठनों के जिलाध्यक्षों ने अपने-अपने प्रकोष्ठ की अध्यक्षता की। संचालन सेवा दल जिलाध्यक्ष सीताराम पासवान ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश को-ऑर्डिनेटर सह गिरिडीह प्रभारी अमर यादव रहे।

जिला प्रभारी अमर यादव ने कहा कि जिले में सभी मोर्चा संगठन को धारदार बनाया जाएगा। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। कांग्रेस की नीति-सिद्धांत जन-जन तक पहुंचाएंगे। आने वाले समय में सभी प्रकोष्ठों का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकोष्ठों की घोषणाएं की गई। स्वास्थ्य विभाग जिलाध्यक्ष मेराज अहमद गोल्डी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाकर समस्याओं का निराकरण और जागरूकता फैलाई जाएगी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. सोहेल ने कहा कि पूरे जिले में जनसमस्याओं की सूची बनाकर अधिकारियों से निराकरण कराया जाएगा। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेश पाठक ने कहा कि किसानों को सही समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए पूरे जिले में काम किया जाएगा। सेवा दल जिलाध्यक्ष सीताराम पासवान ने कहा कि वृद्धा पेंशन व सरकारी सुविधाओं से वंचित लोगों की सूची बनाकर अधिकारियों से लाभ दिलाया जाएगा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विनीत भास्कर ने नीट पेपर लीक, सीबीएसई पेपर चेकिंग और यूपीएससी जैसी परीक्षाओं में केंद्र सरकार की विफलता के खिलाफ पुरजोर विरोध किया जाएगा। बैठक में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चांद रशीद, अमजद अंसारी, गुलाम शाकिर, गोपाल राय, सुरेश प्रसाद वर्मा, राजेश शर्मा, अशरफ आर काजमी, रतन शर्मा, परवेज अली, सहनवाज आलम, शमशाद, शेफ, मो. असलम, नवाज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top