भारतीय संस्कृति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित जीवन-पद्धति अपनाएं : महर्षि गज अरविन्द

Advertisements

भारतीय संस्कृति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित जीवन-पद्धति अपनाएं : महर्षि गज अरविन्द

डीजे न्यूज, धनबाद : महर्षि अरविन्द फाउंडेशन, एथनिक साइंस फाउंडेशन एवं पीडीएल इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र चिंतक एवं सिद्धा खेती के प्रवर्तक महर्षि गज अरविन्द जी ने अपने दो दिवसीय झारखण्ड प्रवास के क्रम में धनबाद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र चिंतन, भारतीय ज्ञान परंपरा, नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक जीवन-दृष्टि, भूतशुद्धि क्रिया के महत्व एवं उससे प्राप्त होने वाले शारीरिक, मानसिक तथा आध्यात्मिक लाभों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही सिद्धा खेती के माध्यम से कम लागत में विषमुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन तथा उसके सामाजिक एवं पर्यावरणीय महत्व का भी विस्तृत विवेचन किया। उन्होंने वर्तमान समय की चुनौतियों के संदर्भ में भारतीय संस्कृति एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित जीवन-पद्धति को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।

विभिन्न सत्रों में उपस्थित किसानों, बुद्धिजीवियों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों ने अत्यंत रुचिपूर्वक इन विषयों का श्रवण किया तथा राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की निरंतरता की आवश्यकता व्यक्त की। कार्यक्रमों के दौरान जिज्ञासुओं के साथ प्रश्नोत्तर एवं संवाद सत्र भी आयोजित किए गए, जिनमें महर्षि गज अरविन्द जी ने उपस्थित जनों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक एवं जीवनोपयोगी मार्गदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि धनबाद में आयोजित इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सुरेश चौधरी, को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक खेदन महतो, कौशल कुमार तथा उपेन्द्र गिरि के सक्रिय सहयोग एवं समन्वय से संपन्न हुआ। स्थानीय सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों से ये कार्यक्रम अत्यंत सफल रहे, जिससे राष्ट्रचिंतन, आध्यात्मिक जागरण, स्वास्थ्य-संवर्धन तथा सिद्धा कृषि के प्रति व्यापक जागरूकता का वातावरण निर्मित हुआ।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top