26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले जारी

26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले जारी

डीजे न्यूज, धनबाद : के. के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, नीरो, गोविंदपुर, धनबाद में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न जिलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय दिया।

दूसरे दिन के मुकाबलों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर विजय झा (पूर्व बियाडा अध्यक्ष), दुर्गा राम उर्फ गुरु जी, उदय कुमार सिंह, उमाकांत तिवारी, मो. जुबैर, अभय सिंह एवं कृष्णा अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

 

दिन के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम

बालक वर्ग

– पश्चिमी सिंहभूम ने टाटा स्टील को 35-19 से पराजित किया।

– जामताड़ा ने गिरिडीह को 20-07 से हराया।

– साहेबगंज ने धनबाद को 22-11 से पराजित किया।

– सरायकेला ने बरहरवा को रोमांचक मुकाबले में 62-56 से हराया।

– सरायकेला ने धनबाद को 47-35 से पराजित किया।

– बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) ने हजारीबाग को 31-22 से हराया।

– जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) ने कोडरमा को 27-04 से हराया।

– बोकारो ने JAP-1 को 42-27 से पराजित किया।

– बरहरवा ने धनबाद को 26-06 से हराया।

 

बालिका वर्ग

 

– पश्चिमी सिंहभूम ने जामताड़ा को 29-14 से पराजित किया।

– टाटा स्टील ने गिरिडीह को 19-01 से हराया।

– बरहरवा ने धनबाद को 14-05 से पराजित किया।

– जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) ने सरायकेला को 18-00 से हराया।

– धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ (DDBA) ने चतरा बास्केटबॉल एसोसिएशन (CBA) को 30-23 से पराजित किया।

प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए लगभग 400 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आगामी मुकाबलों के और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है।

विजय झा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचने का अवसर प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में तपन सेन (आयोजन सचिव), अनंत श्रीकृष्ण (संयुक्त सचिव, DDBA)एवं पंकज कुमार (समन्वयक, DDBA)सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top