युगल पासवान के रास्ते को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : विनोद सिंह

Advertisements

युगल पासवान के रास्ते को मजबूत करना ही सच्ची श्रद्धांजलि : विनोद सिंह

डीजे न्यूज, बगोदर (गिरिडीह) : मंगलवार को बगोदर प्रखंड के अडवारा पंचायत अंतर्गत लुकुईया गांव में भाकपा माले के दिवंगत नेता युगल पासवान की प्रतिमा का अनावरण उनके 18वें स्मृति दिवस के अवसर पर किया गया। प्रतिमा का अनावरण सीपीआई (एमएल) केंद्रीय कमेटी सदस्य एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने किया।

कार्यक्रम की शुरुआत युगल पासवान की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने कहा कि युगल पासवान बगोदर क्षेत्र में गरीब-गुरबों के मान-सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के सच्चे साथी थे। उन्होंने कहा कि युगल पासवान के नेतृत्व में बगोदर के पश्चिमी इलाके के गांव-गांव में राजनीतिक और सामाजिक बदलाव के संघर्ष को मजबूती मिली थी। उन्होंने कहा, “युगल पासवान के रास्ते को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

विनोद कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा (झामस) की सदस्यता ग्रहण करने की अपील करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर ही गरीबों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में युगल पासवान के पिता यमुना पासवान, बगोदर पश्चिमी की पूर्व जिला परिषद सदस्य पूनम महतो, लोकनाथ पासवान, माले जिला कमेटी सदस्य तेजनारायण पासवान, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, खुबलाल महतो, कुंजलाल महतो, आनंद पासवान, पूर्व मुखिया लालजीत मरांडी, शिवशंकर महतो, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार दास, भुनेश्वर महतो, धनेश्वर हांसदा, राजाराम सोरेन, महावीर पासवान, भुनेश्वर पासवान, रोहित पासवान, महेश पासवान, राजेश मंडल, राजेश रविदास, मथुरा प्रसाद महतो, पंचायत समिति सदस्य कोलेश्वर मंडल समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने युगल पासवान के संघर्षपूर्ण जीवन और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top