स्वास्थ्य संस्थानों के बजट एवं व्यय की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisements

स्वास्थ्य संस्थानों के बजट एवं व्यय की समीक्षा बैठक आयोजित

डीजे न्यूज, धनबाद: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीडीसी सन्नी राज ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग से संबंधित बैठक की। बैठक में जिला अंतर्गत संचालित जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र के कार्यों, उपलब्ध बजट तथा व्यय की समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य संस्थानों को आवंटित राशि के उपयोग, विभिन्न मदों में हुए व्यय तथा लंबित व्यय विवरणियों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीडीसी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को बजट का समुचित एवं समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने व्यय से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने तथा वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया।

बैठक में ममता वाहन सेवा के संचालन को लेकर भी चर्चा की गई। डीडीसी ने कहा कि ममता वाहन के संचालन हेतु इच्छुक व्यक्ति, संस्था अथवा वाहन संचालक संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC) से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने सभी MOIC को ममता वाहन सेवा के सुचारू संचालन एवं अधिक से अधिक इच्छुक संचालकों को जोड़ने हेतु आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।

बैठक में सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। डीडीसी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों से प्राप्त व्यय विवरणियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top