देवी देवताओं का कराया गया नगर भ्रमण

Advertisements

देवी देवताओं का कराया गया नगर भ्रमण

डीजे न्यूज, धनबाद :सहयोगी नगर सेक्टर-3 स्थित नवनिर्मित भव्य श्री श्री विश्वनाथ महादेव मंदिर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के द्वितीय दिन मंगलवार को वैदिक मंत्र, वेदी पूजन, अन्नाधिवास तथा देवी-देवताओं का नगर भ्रमण किया गया। तत्पश्चात सहयोगी नगर एवं आसपास क्षेत्र के भक्तजन  उपस्थित होकर प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर कमेटी के सदस्य एवं श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शाम में कला निकेतन, भूली द्वारा कृष्ण लीला एवं महारथी कर्ण नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। 17 जून को मुख्य अनुष्ठान के तहत मूर्तियों की विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा, महायज्ञ की पूर्णाहुति और विशाल महाभंडारा का आयोजन होगा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में आयोजन समिति के उदय प्रताप सिंह, हरीश सिंह, मृत्युंजय तिवारी, कैशव नायक, राजेश कुमार, निशांत कुमार, कुणाल पाल यादव, एस.एस.पी सिन्हा, पंकज कुमार सिंह, अंशु कुमार, पी.आर. महाली, पवन यादव, दीपक कुमार, हर्ष राज, अजीत सिंह सहित सभी सदस्य तन-मन से जुटे हुए हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top