कुंइया कोलियरी के सहायक फोरमैन मोहन पासवान को भावभीनी विदाई, मजदूरों ने किया सम्मानित

Advertisements

कुंइया कोलियरी के सहायक फोरमैन मोहन पासवान को भावभीनी विदाई, मजदूरों ने किया सम्मानित

डीजे न्यूज तिसरा(धनबाद) : कुंइया कोलियरी में सहायक फोरमैन के पद पर कार्यरत मोहन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर मजदूरों ने कुइया जीरो सिम खदान के समक्ष सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सीमेवा के केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह, जोनल महामंत्री आदित्यनाथ झा, बुद्धू यादव, अभियंता रोजी सपा मेथी एवं आशीष कुमार की ओर से मोहन पासवान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश सिंह ने किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मोहन पासवान एक कुशल श्रमिक थे। वे अपने काम के प्रति हमेशा लग्नशील रहते थे। सेवानिवृति के बाद उनकी कमी सभी को खलेगी।

वहीं केंद्रीय महामंत्री सुरेंद्र सिंह और जोनल महामंत्री आदित्यनाथ झा ने कहा कि आज सभी श्रमिक संगठनों को एकजुट होकर रणनीति बनाकर लड़ाई लड़नी होगी, तभी कोयला उद्योग को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में श्रम शक्ति काफी कम हो गई है तथा आउटसोर्सिंग एवं निजी मालिक कोयला उद्योग में मनमानी कर रहे हैं। 11वें वेज बोर्ड पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। मजदूरों के श्रम कानूनों में प्रबंधन और सरकार लगातार कटौती कर रहे हैं। अब मजदूर अपना अधिकार भी नहीं मांग सकते। इसलिए सभी लोगों का एक मंच पर आना समय की मांग है। बुद्धू यादव ने मोहन पासवान के कार्यों की सराहना करते हुए मजदूरों से उनसे सीख लेने की बात कही। समारोह में मोहन पासवान को अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर भगवान प्रसाद नोनिया, देवरंजन दास, सुभाष कुमार, नरेंद्र सिंह, राधानाथ महतो, कारू दास, धीरेंद्र पासवान, रामबली पासवान, विनोद पासवान, नीताइ माजी, कालीचरण, चंद्रशेखर, परितोष मंडल, राहुल कुमार, अहलाद महतो, छुन्नू रजवार, आलोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top