कल्पना सोरेन ने बताया-एसआईआर में महिलाओं को क्यों विशेष ध्यान देना जरूरी 

Advertisements

कल्पना सोरेन ने बताया-एसआईआर में महिलाओं को क्यों विशेष ध्यान देना जरूरी

 

महिलाओं को बहू के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है

 

एक भी वोट कटे नहीं, बीएलए टू रखें ध्यान : सुदिव्य कुमार

 

गिरिडीह में एसआईआर को लेकर झामुमो के बीएल-2 का प्रशिक्षण सह बूथ सम्मेलन संपन्न

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में एसआईआर को लेकर झामुमो ने रविवार को उत्सव उपवन के सभागार में बीएलए टू का प्रशिक्षण शिविर सह बूथ सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। कार्यक्रम में जिले के सभी छह विधानसभा के सभी प्रखंडों के बीएलए टू और बूथ कमेटी के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि एक भी वोट कटे नहीं ये बीएलए टू और बूथ कमेटी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर रूपी जंग को भी झारखंड मुक्ति मोर्चा जीतेगा। इसके लिए बूथ लेवल पर तैयारी चल रही है। वहीं गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि एसआईआर में महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि महिलाओं को बहू के रूप में दूसरे जगह से आना होता है और बेटी के रूप में बाहर जाना होता है। इसलिए बूथ कमेटी अपने अपने बूथ की महिलाओं का जरूरी दस्तावेज अभी से ही तैयार करवा लें। उन्होंने बीएलए टू और कार्यकर्ताओं से कहा कि सही नाम कटना नहीं चाहिए और एक भी फर्जी वोट जुड़ना नहीं चाहिए। इसके लिए बूथ लेवल पर पूरी तैयारी कर लें। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि एसआईआर को लेकर झामुमो गंभीर है। एसआईआर प्रक्रिया में बूथ कमेटी से लेकर केन्द्रीय कमेटी तक के पदाधिकारियों की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाता छूटे नहीं और अपात्र मतदाता जुड़े नहीं। राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी सतर्क रहें। कोई दिक्कत हो तो वरिष्ठ पदाधिकारियों से तुरंत संपर्क करें। जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ताओं को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। धनवार के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि एसआईआर में अल्पसंख्यकों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम को डुमरी विधानसभा के नेता अखिलेश महतो राजू व प्रणव वर्मा ने भी संबोधित किया। इसके पहले नेताओं द्वारा शहीद बेदी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया। रांची से आई टीम ने एसआईआर प्रक्रिया को बहुत ही सरल तरीके से विस्तार से बताया। एसआईआर प्रक्रिया से संबंधी सभी आवश्यक दस्तावेज भी सभी बीएलए टू और बूथ कमेटी को दिया गया।

कार्यक्रम में जिला सचिव महालाल सोरेन, महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, दिलीप मंडल, बबली मरांडी, नगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, नुनूराम किस्कू उर्फ टाइगर, कोलेश्वर सोरेन, गोपिन मुर्मू, बरकत अली, महाबीर मुर्मू, सन्नी रैन, दिलीप रजक, प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, अनामिका मुर्मू, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा, खुर्शीद अनवर हादी, शफीक अंसारी, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, अनवर अंसारी, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, हलधर राय, मुकेश केशरी, चांद रसीद सहित सभी प्रखंड के अध्यक्ष सचिव, पंचायत कमेटी और बूथ कमेटी के अध्यक्ष सचिव, सभी वर्ग संगठन के अध्यक्ष सचिव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top