धनबाद में जेस्ट फैशन शो का आगाज बच्चों एवं महिलाओं ने दिखाया जलवा

Advertisements

धनबाद में जेस्ट फैशन शो का आगाज

बच्चों एवं महिलाओं ने दिखाया जलवा

डीजे न्यूज, धनबाद:  बलियापुर रोड स्थित क्लार्कस इन होटल के सभागार में जेस्ट फैशन शो का शानदार आगाज हुआ। आकर्षक कैटवॉक और बेहतरीन डिज़ाइनर परिधानो, दमदार थीम, भव्य मंच, चकाचौंध करने वाली रोशनी (लाइटिंग) और धमाकेदार संगीत के  बीच रैंप पर 80 बच्चे 55 युवातिओं व 125 महिलाओं  ने जलवा बिखेरा।
इस भव्य आयोजन का संचालन काजल झा, मनीषा सिंह, अंजना, पूजा, अनीशा एवं धर्मजीत चौधरी  किया  गया था । कार्यक्रम में  धनबाद की प्रसिद्ध व्यक्तित्व पुष्पा सिंह निर्णायक की भूमिका में रही । कार्यक्रम के मेकअप पार्टनर के रूप में लेकमे की रुजी मेम एवं उनकी टीम ने सहयोग किया।पुष्पा सिंह मिसेस झारखण्ड 2024-25, एआइआइएएइएफ की ग्लोबल ब्रांड एम्बेसेडर और द ग्रेट पोडियम की पीआर ब्रांड एम्बेसेडर तथा एक अनुभवी पेजन्ट ग्रूमर एवं कोच ने आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। काजल झा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान था , जिससे वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और अपने सपनों को नई उड़ान दे सकें इसमें जेस्ट फैशन शो की पूरी टीम सफल रही। पहली बार फैशन शो में भाग ले रही धनबाद एवं झारखंड के अन्य जिलों की महिलाओं और बच्चों का कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ा। प्रतियोगिता में  4 से 12 वर्ष तक के बच्चे और 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएँ की दो श्रेणियां थी  जेस्ट फैशन शो का उद्देश्य समाज के हर वर्ग की महिलाओं एवं बच्चों को अवसर प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था । जेस्ट फैशन शो 2026 सभी प्रतिभागियों के लिए अपनी पहचान बनाने और सपनों को साकार करने का एक सुनहरा अवसर दिया। अगला 21 जून को रांची और  28 जून को देवघर में होने वाले जेस्ट फैशन शो का कार्यक्रम और भी भव्य होगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top