सावधानी से काम करें बीएलए, एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे 

Advertisements

सावधानी से काम करें बीएलए, एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे

 

सरिया प्रखंड बीएलए प्रशिक्षण शिविर में बोले कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया

डीजे न्यूज, सरिया(गिरिडीह) : सरिया प्रखंड के बरवाडीह पंचायत में रविवार को सरिया प्रखंड के कांग्रेस के बीएलओ का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केड़िया मौजूद थे। सतीश केडिया ने सभी उपस्थित बीएलए और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। साथ ही साथ अपने संबोधन में उपस्थित कार्यकर्ताओं को एक बीएलए के रूप में अत्यंत ही सावधानी से काम करने का निर्देश दिया। कहा कि एक भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से छूट ना जाए। एसआईआर से संबंधित तमाम बारीकियां और नए मतदाता को जोड़ने की प्रक्रिया मृत या जो लोग इलाके से बाहर जा चुके परमानेंट रूप से उनके नाम काटने की तमाम प्रक्रिया को समझाया। जिला अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता बहुत बारीकी से एसआईआर के काम में तमाम ब्लू और सरकारी कर्मचारी पर नजर रखने का भी काम करेंगे। इस प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिनंदन प्रताप सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिलावर अंसारी, मंडल अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद सिंह, सोनी देवी, शांति कुमारी, प्रतिमा देवी, रिंकी देवी, महेश दास, भुनेश्वर दास, बृजेंद्र यादव, गोपाल यादव, ओम प्रकाश सिंह, विक्की जैन, सचिन जैन, मोहम्मद कमरुद्दीन, लक्ष्मण यादव, सादिक मियां, महेंद्र रविदास, गुलाम जिलानी, सतनारायण मंडल, ताजुद्दीन अंसारी, निसार अंसारी, मंजूर हुसैन, मोहम्मद इस्माइल आदि उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top