सुड़ी समाज की बैठक में संगठनत्मक विस्तार पर जोर
डीजे न्यूज, धनबाद: झारखंड सुड़ी समाज कल्याण समिति की बैठक रविवार को धैया दुर्गा मंदिर परिसर में हुई। समाज को संगठित, सशक्त एवं नई दिशा प्रदान करने पर चर्चा हुई।
बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार, मजबूती एवं आगामी कार्य योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय समिति के पुनर्गठन एवं चुनाव, जिला समिति के गठन, प्रखंड/नगर समिति तथा ग्राम समिति के पुनर्गठन सहित समाज के विकास एवं सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
समिति के संयोजक मंडली ने बताया कि समाज की एकता, आपसी सहयोग एवं संगठन की मजबूती के लिए सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है। इसी उद्देश्य से समाज के पूर्व पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, प्रखंड/नगर एवं ग्राम समिति के सभी पदाधिकारीगण तथा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, समाज के फटीक मंडल, धरनीधर मंडल, अशोक मंडल, प्रफुल्ल मंडल, शैलेन मंडल, सुनील मंडल, संतोष मंडल, पप्पू मंडल , गौतम मंडल, मनिंद्र मंडल, पिंटू मंडल, हिरेण मंडल, धनंजय मंडल, नारायण मंडल, खिरोधर मंडल, दिज्जेन मंडल, जय नारायण मंडल, विजय मंडल, परमेश्वर मंडल, मिहिर मंडल, शष्ठी मंडल मंडल, विष्णु मंडल आदि थे।