स्थायी लोक अदालत ने कैंप कोर्ट में 14 मामलों का किया निपटारा

Advertisements

स्थायी लोक अदालत ने कैंप कोर्ट में 14 मामलों का किया निपटारा

डीजे न्यूज, धनबाद : झालसा के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धनबाद निकेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्थाई लोक अदालत द्वारा कैंप कोर्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया भागाबांध शाखा में वर्षों से लंबित ऋण संबंधी 14 सुलहनीय मामलों का निपटारा किया गया।
अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पीयूष कुमार एवं सदस्य सुधीर कुमार सिन्हा तथा दुर्गा चरण निश्चल की पहल से कुल 1 लाख 19 हजार 650 रुपये की रिकवरी कराई गई। अभियान का उद्देश्य आपसी सुलह के माध्यम से मामलों का त्वरित निष्पादन करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top