गिरिडीह में एपेक्स एकेडमी का शुभारंभ, कक्षा 7 से 12वीं तक की पढ़ाई अब एक ही छत के नीचे
डीजे न्यूज, गिरिडीह : शहर के जीडी बगेड़िया हॉस्पिटल के समीप शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहल के रूप में एपेक्स एकेडमी का शुभारंभ किया गया। संस्थान का उद्घाटन मुख्य अतिथि तेलोडीह पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने एकेडमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आसपास के छात्र-छात्राओं से यहां शिक्षा प्राप्त करने की अपील की।
एपेक्स एकेडमी में कक्षा 7 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों संकायों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
संस्थान के निदेशक रणवीर सिंह ने बताया कि एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक नींव को मजबूत करना, उन्हें बेहतर सीखने का वातावरण उपलब्ध कराना तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन देना है।
एकेडमी में अभिषेक पांडेय, हर्षिका वैशिखयार और गुड्डू यादव शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। एक ही स्थान पर कक्षा 7 से 12वीं तक की पढ़ाई की सुविधा मिलने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को भी काफी सहूलियत होगी।
उद्घाटन समारोह में सेवानिवृत्त बैंककर्मी उदय सिंह, सुष्मिता सिंह, अशोक सिंह, कल्पना सिंह, कविता देवी, सीमा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए लाभदायक बताया।