शहीद शक्ति महतो का शहादत दिवस 28 को, तैयारियों पर चर्चा
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक समिति की बैठक गुरुवार को शक्ति चौक मलिया बगान में हुई। बैठक में झारखंड आंदोलन के जन नायक क्रांति दूत शहीद शक्तिनाथ महतो का शहादत दिवस 28 नवम्बर को तेतुलमारी शक्ति चौक में धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया । बैठक की अध्यक्षता दुखी राम महतो ने की। संचालन प्रफुल मंडल ने किया। बैठक में समिति के सचिव शिव प्रसाद महतो, प्रफुल मंडल,जलेश्वर महतो, राजेश चौधरी, मन्टु कुम्हार, देवेन्द्र राणा, रामाशीष चौहान, बिमल कुमार महतो, हीरा सिंह, गणेश चौहान, खुदी राम महतो, प्रेम चन्द महतो, नरेश महतो उर्फ बड़ा बाबू सहित स्मारक अन्य सदस्य उपस्थित थे।