राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर
राजद प्रदेश प्रवक्ता का भाजपा पर जुबानी हमला
डीजे न्यूज, धनबाद : राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चरम पर है। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता कैलाश यादव ने आठ लेन स्थित एक होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। आरोप लगाया है कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में अधिकृत उम्मीदवार उतारने का दावा कर राज्य की जनता को गुमराह किया और अंततः निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी का समर्थन कर अपनी राजनीतिक रणनीति का खुलासा कर दिया।
कैलाश यादव ने कहा कि राजद लगातार यह कहता रहा है कि भाजपा के पास राज्यसभा की एक सीट जीतने लायक आवश्यक संख्या बल नहीं है। राज्यसभा की एक सीट के लिए 28 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जबकि भाजपा इस आंकड़े से काफी दूर है।
राजद प्रवक्ता ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल और हॉर्स ट्रेडिंग की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले से मालूम था कि उसके पास पर्याप्त संख्या नहीं है, फिर भी उसने नाथवानी को समर्थन देकर चुनावी समीकरणों को प्रभावित करने का प्रयास किया है।