ओबीसी कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन का प्रथम महाअधिवेशन संपन्न
सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान पर जोर
डीजे न्यूज, धनबाद :बैकवर्ड क्लास (ओ.बी.सी.) कोल एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, बीसीसीएल धनबाद का प्रथम महाअधिवेशन बुधवार को सुरभि होटल एंड बैंक्वेट गोल बिल्डिंग के पास किया गया। महाधिवेशन में ओ.बी.सी. एकता एवं कर्मचारी कल्याण पर चर्चा की गई। अधिवेशन में जय बहादुर सिह यादव महामंत्री (सी.आई. एल), राम मनोहर सिंह यादव एवं नन्हकु महतो महतो व देव कुमार वर्मा ने कर्मचारी कल्याण हेतु कोलियरी और कोयला खदानों में काम करने वाले ओबीसी कर्मचारियों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान में सहायता करने कर्मचारियों को उनके जायज हक दिलाने, पदोन्नति में न्याय सुनिश्चित करने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों की आवाज उठाने, कोयला उद्योग से जुड़े विभिन्न फैसलों(जैसे श्रम संहिताओं और क्रीमी लेयर से जुड़े नियमों) पर ओबीसी कर्मचारियों के हितों का प्रतिनिधित्व करने समय-समय पर क्षेत्रीय स्तर पर सम्मान समारोह और बैठकों का आयोजन कर कर्मचारियों को एकजुटता पर जोर दिया। बीसीसीएल अधिकारी व एसोसिएशन प्रभारी देव कुमार वर्मा ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
सम्मेलन में राम दुलार सिंह, भोला यादव ,राम नारायण, दया राम यादव, बिरेन गोप, राम नाथ गोप, मनोज मल्लाह, मुन्ना, ललन प्रसाद शर्मा ,राजू कुमार ,गणेश ठाकुर, विजय हांसदा, शिव प्रकाश, शंभु कुमार आदि थे।