आज भी समाज को प्रेरित करते हैं बिरसा मुंडा के विचार : रामप्रसाद दास 

Advertisements

आज भी समाज को प्रेरित करते हैं बिरसा मुंडा के विचार : रामप्रसाद दास

 

लटानी अंबेडकर क्लब में भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस मनाया गया

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : लटानी स्थित अंबेडकर क्लब में सोमवार को महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित क्लब के सदस्यों ने उनके जीवन, संघर्ष और देश तथा समाज के लिए दिए गए योगदान को याद किया। शिक्षक रामप्रसाद दास ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन और शोषण के विरुद्ध संघर्ष कर आदिवासीयों और मूलवासियों को एक नई दिशा दी। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरित करते हैं। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने उनके बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार दास, नीलकमल दास, रोहित कुमार,राजरंजन दास, अनादि दास,सुबल दास आदि मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top