पुलिस मुठभेड़ में मृत मोतीलाल बास्के की पुण्यतिथि पर ढोलकट्टा में श्रद्धांजलि सभा 

Advertisements

पुलिस मुठभेड़ में मृत मोतीलाल बास्के की पुण्यतिथि पर ढोलकट्टा में श्रद्धांजलि सभा 

मोतीलाल की मौत को हत्या मान शहादत दिवस मनाते हैं ग्रामीण 

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : मधुबन पंचायत के ढोलकट्टा गांव निवासी मोतीलाल बास्के का नौवां शहादत दिवस मंगलवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव में सादे समारोह का आयोजन किया गया, जहां उनकी पत्नी पार्वती देवी समेत ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

बताया जाता है कि नौ वर्ष पूर्व पारसनाथ पहाड़ क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मोतीलाल बास्के की मौत हुई थी। घटना के बाद यह मामला काफी चर्चाओं में रहा था। कई राजनीतिक दलों और स्थानीय लोगों ने इसे मुठभेड़ नहीं बल्कि हत्या बताते हुए मोतीलाल बास्के को शहीद का दर्जा देने की मांग की थी। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 9 जून को ग्रामीणों द्वारा उनका शहादत दिवस मनाया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआती वर्षों में शहादत दिवस पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे, लेकिन समय के साथ कार्यक्रम का स्वरूप सीमित होता गया है। इसके बावजूद गांव के लोग हर वर्ष उन्हें याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। कार्यक्रम में प्रदीप किस्कू, राजेश किस्कू, जीसू किस्कू, पत्तिलाल मुर्मू, रूपलाल किस्कू, शिवलाल मरांडी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top