संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें : शाहाबादी 

Advertisements

संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करें : शाहाबादी 

बनियाडीह में हुई भाजपा मध्य भाग मंडल की बैठक 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा मध्य भाग मंडल की बैठक शनिवार को बनियाडीह में मंडल अध्यक्ष खीरोधर दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी शामिल हुए। बैठक प्रभारी की भूमिका जिला महामंत्री संदीप डंगायच ने निभाई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन मजबूती का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बिहार और पश्चिम बंगाल में जीत दर्ज कर तहलका मचाया है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का काम करें, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल सके। शाहाबादी ने जानकारी दी कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का झारखंड की धरती पर आगमन हुआ है। वे रविवार को रांची जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर गिरिडीह जिले की राजनीतिक व संगठनात्मक स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिले की जमीनी हकीकत व कार्यकर्ताओं की भावनाओं को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाना जरूरी है। मंडल अध्यक्ष खीरोधर दास ने केंद्र की मोदी सरकार के 12 साल पूर्ण होने पर चल रहे अभियान की रुपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है। इसके लिए बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा। बैठक में इनोद साव, गंगाधर दास, धनंजय मंडल, राजू दास, चुनमुन राम, केदार वर्मा, रीना मंडल, वंदना मंडल, राजू मरिक, सुरेश सिन्हा, नेमचंद मंडल, शंकर वर्मा, बीरेन्द्र पाण्डेय, पोखन दास, मनोज तुरी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top