फुटबॉल पाकर युवाओं और बच्चों के खिल उठे चेहरे 

Advertisements

फुटबॉल पाकर युवाओं और बच्चों के खिल उठे चेहरे 

गांडेय के पंचायत समिति प्रतिनिधि श्याम पाठक ने बांटे फुटबॉल, खेल के प्रति किया जागरूक

डीजे न्यूज, ​गांडेय (गिरिडीह) : युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय पंचायत समिति प्रतिनिधि श्याम कुमार पाठक ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने गांडेय प्रखंड के हड़माडीह और खरबोना की दो स्थानीय फुटबॉल टीमों के बीच फुटबॉल का वितरण किया।

​फुटबॉल पाकर युवाओं और बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान श्याम कुमार पाठक ने बच्चों और युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का भी विकास करता है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करते हुए खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। ​इस खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से राजेश भट, रुद्रा संकेत कुमार, दशरथ मुर्मू (दाशो), तालों हेम्ब्रम सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ग्रामीणों ने श्याम कुमार पाठक की इस निरंतर जारी रहने वाली पहल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top