तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव को जलाया, ससुराल वाले फरार 

Advertisements

तीन बच्चों की मां की हत्या कर शव को जलाया, ससुराल वाले फरार 

पुलिस जुटी जांच में, मायके वालों ने पुलिस को आवदेन देकर लगाया आरोप 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : गिरिडीह में दहेज लोभियों ने मुफ्फसिल थाना इलाके के झरियागद्दी में तीन बच्चों की मां पूर्णिमा पंडित की हत्या कर उसके शव को भी जला दिया। आरोपी पति रामेश्वर पंडित के साथ उसकी सास भारती देवी पर हत्या करने का आरोप मृतका पूर्णिमा पंडित के मायके वालों ने लगाया है। आरोप है कि पति रामेश्वर पंडित और उसकी मां ने बुधवार दोपहर दिन के उजाले में घटना को अंजाम दिया।

वहीं सूचना मिलते ही पूर्णिमा पंडित के मायके वाले भी गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना पहुंचकर सबसे पहले थाना को आवदेन दिया। सूचना है कि मुफ्फसिल थाना पुलिस भी इसी सूचना के आधार पर मृतका पूर्णिमा पंडित के ससुराल पहुंच कर जांच की।

झरियागद्दी के नदी तट पर एक शव जलते जरूर देखा लेकिन नदी तट पर कोई था नहीं। इससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि शव मृतका पूर्णिमा पंडित का ही था, या किसी और का। लेकिन दिन के उजाले में हुए इस घटना की भनक तक पूरे इलाके में किसी को नहीं लगने की बात कही जा रही है। इधर थाना में मृतका पूर्णिमा पंडित के पिता द्वारा दिए गए आवदेन के आधार पर पुलिस अब सक्रिय हुई और जांच में जुटी हुई है। अब बात सामने आया है कि पूर्णिमा का पति समेत पूरा ससुराल वाले फरार है। मृतका पूर्णिमा के नंबर पर किसी का संपर्क नहीं हो रहा। इधर मृतका के पिता सागर पंडित ने आरोप लगाते हुए कहा कि अब अगर वो लोग बेटी का ससुराल जाते हैं तो उनके साथ भी कुछ घटना हो सकती है। बेटी से अंतिम बार बातचीत दो दिन पहले हुई थी। उसके बाद आज पूर्णिमा के चचेरी नन्द संगीता कुमारी ने पूर्णिमा पंडित के मायके वालों को खबर दी, उसकी बेटी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। इसी सूचना पर मृतका के पिता समेत सभी गिरिडीह पहुंचे।

दरअसल, जामताड़ा के मिहिजाम निवासी सागर पंडित की बेटी पूर्णिमा पंडित की शादी 13 साल पहले गिरिडीह के झरियागद्दी निवासी रामेश्वर पंडित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पूर्णिमा को गाड़ी और नगदी के लिए मारपीट की जाती थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top